बॉक्स ऑफिस

Kesari 2 Box Office Collection Day 1: 'केसरी 2' का पहले ही दिन होगा डब्बा गोल, मिलेगी इतने करोड़ की ओपनिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 2, 2025, 04:39 PM IST

Kesari 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आर माधवन (R. Madhavan) की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की पहले दिन की कमाई को लेकर रिपोर्ट सामने आ गई है। अक्षय कुमार की फिल्म पहले दिन बस इतने करोड़ रुपये कमाने वाली है।

Image

Kesari 2 Box Office Collection Day 1

Kesari 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' के अभी कई वीडियो और पोस्टर सामने आ चुके हैं, जिन्होंने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। अभी हाल ही में मेकर्स ने 3 अप्रैल को 'केसरी चैप्टर 2' का ट्रेलर लॉन्च करने का ऐलान किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। अब इन सब के बीच 'केसरी चैप्टर 2' का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन सामने आ गया है। यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी पर आधारित है, जिसमें अक्षय कुमार वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका में नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है।

पहले दिन इतनी कमाई करेगी 'केसरी चैप्टर 2'

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और आर माधवन की अपकमिंग फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ट्रेलर रिलीज से पहले एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की पहले दिन की कमाई को लेकर रिपोर्ट सामने आ गई है। पिंकविला की खबर के अनुसार, 'केसरी चैप्टर 2' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये कमाने वाली है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं। कुछ ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, तो यह आंकड़ा 10 करोड़ तक भी जा सकता है।

इस दिन रिलीज होगी 'केसरी चैप्टर 2'

फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' इसी महीने यानी 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आर माधवन (R. Madhavan) अहम रोल में नजर आएंगे। 'केसरी चैप्टर 2' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article