कमाल आर खान ने Chhaava मेकर्स पर लगाया कलेक्शन में घोटाला करने का आरोप, बोले 'हर दिन 5 करोड़ रुपये...'

KRK on Chhaava collections: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कमाल आर खान (KRK) ने छावा के मेकर्स पर गंभीर आरोप मढ़ते हुए कहा है कि दिनेश विजान (Dinesh Vijan) हर दिन छावा के कलेक्शन में 5 करोड़ का घोटाला कर रहे हैं और इसे सुपरहिट घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं। केआरके का कहना है कि दिनेश हर दिन छावा के कलेक्श में 5 करोड़ रुपये ज्यादा बता रहे हैं।

KRK on Chhaava Box Office collections: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हिट फिल्म छावा (Chhaava) लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। छावा अब तक अपने खाते में 385 करोड़ रुपये जोड़ चुकी है और साल 2025 की पहली हिट फिल्म साबित हुई है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म छावा जल्द ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी और इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर का खिताब अपने नाम करेगी। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की छावा की कमाई देखकर मेकर्स काफी खुश हैं लेकिन कमाल आर खान हैरान हैं। कमाल आर खान (KRK) ने अपने ताजा ट्वीट में छावा मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि निर्माता दिनेश विजान छावा के कलेक्शन में हर दिन 5 करोड़ का घोटाला कर रहे हैं।

KRK on Chaava Collections

KRK ने लगाया छावा मेकर्स पर कलेक्शन में छेड़छाड़ करने का आरोप

कमाल आर खान ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने छावा मेकर्स की धज्जियां उड़ा दी हैं। केआरके ने अपने पोस्ट में लिखा है, "हर कोई जानता है कि फिल्म छावा हिट हो चुकी है लेकिन मैं इसके बिजनेस के बारे में कोई बात नहीं करूंगा क्योंकि बेशर्म निर्माता दिनेश हर दिन छावा के कलेक्शन में 5 करोड़ का घोटाला कर रहे हैं। मैंने बहुत पहले ही कह दिया था कि वो छावा के साथ फिल्म पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं और वो ऐसा करके रहेंगे। क्योंकि उन्हें पता है कि वो कुछ भी कलेक्शन दे सकते हैं लेकिन कोई भी उनसे कुछ नहीं पूछेगा।"

End of Feed