बॉक्स ऑफिस

Chhaava Box Office Day 13: महाशिवरात्रि के दिन 400 करोड़ी होने से बाल-बाल बची विक्की कौशल की 'छावा', कमाए इतने करोड़

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office Day 13: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' (Chhaava) तीसरे वीकेंड में एंट्री मारते ही 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। महाशिवरात्रि की छुट्टी होने की वजह से 'छावा' के कलेक्शन में बड़ा इजाफा हुआ है।

Image

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office

Chhaava Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'छावा' (Chhaava) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाया हुआ है। 13 दिनों के बाद भी विक्की कौशल स्टारर ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक आंकड़े दर्ज नहीं कराए हैं। 26 फरवरी के दिन महाशिवरात्रि की छुट्टी होने का भी 'छावा' को फायदा मिला है। हैरानी की बात यह रही है कि बुधवार को धांसू कमाई करने के बाद भी विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से चूक गई है। आइए देखें विक्की कौशल स्टारर का टोटल कलेक्शन कितना रहा है।

400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से चूक गई 'छावा'

Sacnilk द्वारा साझा किए गए अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक विक्की कौशल की एतिहासिक एक्शन ड्रामा 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर 21.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। मंगलवार को 'छावा' ने 18.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 13 दिनों के अंदर विक्की कौशल की 'छावा' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 385 करोड़ रुपये कमा चुकी है। बुधवार के दिन 'छावा' ने सिनेमाघरों में 34% के लगभग ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म 500 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहे।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' को लेकर उम्मीद नहीं थी कि ये बॉक्स ऑफिस इतना शानदार बिजनेस करने में सफल रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने 'छावा' को केवल 130 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया है। छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए विक्की कौशल को कुल 10 करोड़ रुपये मिले हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article