Chhaava Earn 40 Crore in North America: विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) स्टार मूवी छावा( Chhaava) का इन दिनों सिनेमाघरों में जादू छाया हुआ है। फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है और दर्शकों की वाहवाही लूट रही है। इंडिया में छावा का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बात करें विदेश की तो इंडिया के बाद अमेरिका में छावा को खूब पसंद किया जा रहा है। नॉर्थ अमेरिका से छावा का 12 दिन का कलेक्शन सामने आया है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि विदेशों में भी छावा की दहाड़ सुनाई दे रही है।
सामने आई रिपोर्ट के अनुसार छावा ( Chhaava) ने नॉर्थ अमेरिका में 4.5 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। जो भारतीय रुपयों में 39.50 करोड़ है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और फैंस के बीच इसका क्रेज अब भी बरकरार है। फिल्म ने पहले दिन अमेरिका में 3.8 करोड़ कमाए थे वहीं दूसरे दिन बढ़कर 5 करोड़ के करीब हो गया था। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते से भी ज्यादा हो गए हैं लेकिन विक्की को चाहने वाले इस बार-बार भी देख रहे हैं। इस वीकेंड फिल्म की कमाई बढ़ने की और भी उम्मीद है।
छावा के इंडियन कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 385 करोड़ कमा लिए हैं और यह सप्ताहांत में 500 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना स्टार फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में छत्रपती शिवाजी महाराज के बेटे सांभाजी महाराज की कहानी दिखाई गई है। इस एतिहासिक फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
