Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) रिलीज होने के बाद कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। कपिल शर्मा की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग काफी कमजोर रही थी। कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 से काफी उम्मीदें की जा रही थी लेकिन सब फेल होती नजर आ रही हैं। अब कपिल शर्मा की इस फिल्म को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन ये मूवी दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। तो चलिए जानते हैं कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।
दूसरे दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। कपिल शर्मा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो दिन पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 4.35 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले सुधार तो आया है, लेकिन कोई ये मूवी कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।
इतने करोड़ में बनी ये है फिल्म
कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 के लिए मेकर्स ने 35 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी (Anukalp Goswami) के निर्देशन में बनी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में कपिल शर्मा के साथ आयशा खान (Ayesha Khan), त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury), पारुल गुलाटी (Parul Gulati), वारिना हुसैन (Warina Hussain) और मनजोत सिंह (Manjot Singh) ने अहम रोल निभाया है। कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
