बॉक्स ऑफिस

Kill Box Office Collection Estimate Day 1: पहले ही दिन ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगी 'किल', होगी इतनी कमाई

Kill Box Office Collection Day 1 Early Estimates: धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी एक्शन थ्रिलर मूवी किल (Kill) को कल 5 जुलाई के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना है। इस बीच अब फिल्म की रिलीज से पहले इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के संभावित आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Kill Box Office Collection Day 1

Kill Box Office Collection Day 1 Early Estimates: लक्ष्य और राघव जुयाल की फिल्म किल (Kill) बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी एक्शन थ्रिलर मूवी किल (Kill Box Office) को कल 5 जुलाई सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में धमाकेदार एक्शन नजर आने वाला है। मेकर्स का दावा हैं कि इससे पहले बॉलीवुड में ऐसा एक्शन पहले कभी देखने को नहीं मिली है। मूवी की रीलीज से पहले ही इस फिल्म को हॉलीवुड में रीमेक करने की घोषणा भी हो गई है। मूवी के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी चर्चा हो रही है। इस बीच अब फिल्म की रिलीज से पहले इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के संभावित आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं। जो कि ज्यादा अच्छे नहीं लग रहे हैं। मेकर्स को पहले दिन ही झटका लगता नजर आ रहा है।

पहले दिन इतना कमाएगी 'Kill'

भारतीय सिनेमा की सबसे वॉयलेंट फिल्म मानी जाने वाली किल को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा 106 मिनट (1 घंटा 46 मिनट) के रन टाइम के साथ 'ए - केवल वयस्क' प्रमाणित किया गया है। करण जौहर और गुनीत मोंगा निर्मित एक्शन फिल्म अभी 5000 टिकट ए़डवांस बुकिंग के जरिए बेच चुकी है।

किल के पहले दिन की कमाई 1.00 से 1.50 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद है, और हालांकि मूवी को वर्ल्ड ऑफ माउथ का सहारा मिल सकता है। जिसके बाद वीकेंड पर मूवी के कलेक्शन में तेजी आ सकती हैं। हालांकि इसे प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी से भी कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article