Khel Khel Mein Box Office Day 12: राजकुमार-श्रद्धा ने लगाई अक्षय कुमार के स्टारडम में सेंध, कमाई देख मुंह सिकोड़ेंगे मेकर्स

Khel Khel Mein Box Office Update Day 12: एक वक्त था जब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कॉमेडी फिल्म काम मतलब बम्पर कमाई हुआ करता था लेकिन बदलते वक्त के साथ ये परिभाषा बदल चुकी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई अक्की की खेल-खेल में (Khel Khel Mein Box Office Collection) सिनेमाघरों में पानी मांग रही है। राजकुमार-श्रद्धा की स्त्री 2 (Stree 2) के सामने ये टिक ही नहीं पा रही है।

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 12: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बुरी दिन खत्म होने के नाम नहीं ले रहे हैं। इंडस्ट्री के सबसे मेहनती एक्टर की फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो रही हैं, जिस कारण मेकर्स के पैसे डूब रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म खेल-खेल में (Khel Khel Mein Box Office) भी इस सिलसिले को तोड़ नहीं पायी है। फिल्म खेल-खेल में को बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन हो चुके हैं लेकिन इसकी कमाई 25 करोड़ के पार भी नहीं पहुंच पायी है। अक्षय कुमार एक वक्त सुपरहिट कॉमेडी फिल्म देने के लिए जाने जाते थे, जिस कारण खेल-खेल में का फ्लॉप होना ट्रेड पंडितों को काफी चौंका रहा है। कई लोग तो खेल-खेल में फ्लॉप होने की वजह से अक्षय कुमार का स्टारडम खत्म होने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। ट्रेड से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म खेल-खेल में ने 12 दिनों में केवल 24 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Khel Khel Mein Box Office

स्त्री 2 के सामने खेल-खेल में को रिलीज करना पड़ा मेकर्स को भारी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खेल-खेल में के साथ-साथ स्त्री 2 (Stree 2) भी रिलीज हुई थी। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 को लेकर दर्शकों में शानदार बज था क्योंकि इसका पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर रहा था। जब ये दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हुईं तो दर्शकों ने स्त्री 2 का रुख किया और खेल-खेल में को ठेंगा दिखा दिया।

End of Feed