'Stree 2' Box office Day 13: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर इस समय दबदबा कायम है। यह मूवी हर गुजरते दिन के साथ नए-नए रिकार्ड्स क्रिएट कर रही है। ऑडियंस के सिर से भी फिल्म को देखने का भूत नहीं उतर रहा है। 'स्त्री 2' (Stree 2) के मेकर्स अभी भी हैरान हैं कि फिल्म ने 13वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई की है। अब यह मूवी धीरे-धीरे 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए स्ट्रगल कर रही है। उम्मीद है कि ये शाहरुख खान की मूवी 'पठान' का रिकार्ड्स बड़ी आसानी से तोड़ी देगी। आइए फिल्म ने अब तक कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
जल्द 500 करोड़ी बनेगी 'स्त्री 2'
सैकनिल्क की रेपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मूवी 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार के दिन 10.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें यह केवल अनुमानित आंकड़े हैं। इनमें बढ़ोतरी भी हो सकती है। 13 दिनों के अंदर 'स्त्री 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 432.33 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। निर्माताओं की पूरी उम्मीद है कि फिल्म 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रहेगी।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस तरह फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है उसके मुताबिक यह आने वाले दिनों शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'पठान' के कमाई के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी। यह मूवी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' और सलमान खान की 'टाइगर 3' को धूल चटा चुकी है। 'स्त्री 2' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी लीड रोल में मौजूद हैं।
