बॉक्स ऑफिस

'Stree 2' Box office Day 12: 'फाइटर' को धूल चटाकर सनी पाजी की 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ेगी 'स्त्री 2', 400 करोड़ी बनी श्रद्धा-राजकुमार की फिल्म

'Stree 2' Box office Day 11: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया हुआ है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर लगातार तारीफ के लायक कमाई कर रही है। 12 दिनों के अंदर 'स्त्री 2' ने 400 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है।

Image

Fighter-Stree 2-Gadar 2

'Stree 2' Box office Day 11: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'स्त्री 2' 15 अगस्त के दिन दुनिया भर में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पेड प्रीव्यू और फर्स्ट डे के कलेक्शन को मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ली थी। 'स्त्री 2' ने यह साबित कर दिया है कि ऑडियंस इस समय बड़े स्टार की नहीं बल्कि कंटेंट की भूखी है। 'स्त्री 2' से पहले '12वीं फेल' और 'मुंज्या' जैसी कम बजट वाली फिल्मों ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से 4 गुना कमाई की। अब फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' को मात देकर सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर आगे बढ़ रही है। आइए देखें इस फिल्म ने 12वीं दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

400 करोड़ी हुई श्रद्धा की 'स्त्री 2'

Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर और राजकुमार की फिल्म 'स्त्री 2' ने भारत में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। इस फिल्म ने पहले वीक में 291.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं दूसरी ओर फिल्म ने 16 अगस्त को 17 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म की 12 दिनों के अंदर टोटल कमाई 401.55 हो गई है। यह फिल्म अब सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने भारत में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। फिल्म में वरुण धवन और अक्षय कुमार का भी धांसू कैमियो है, जो ऑडियंस को खूब पसंद आया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article