Khel Khel Mein Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्त्री 2', अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' रिलीज हुई है। तीनों अलग-अलग जोनर की फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 का भौकाल देखने को मिल रहा है। लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। आइए जानते हैं अक्षय की खेल खेल में ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
Khel Khel Mein Box Office Collection (credit Pic: Instagram)
Sacnilk. Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 1.95 करोड़ की कमाई की है। फिल्म में अक्षय के साथ तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, प्रज्ञा जैसवाल, आदित्य सील ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन मुद्दसर अजीज ने किया है।
जानें खेल खेल में के दूसरे दिन की कमाई
फिल्म ने पहले दिन 5.05 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने कुल मिलाकर 6.95 करोड़ की कमाई की है। मुद्दसर अजीज ने इससे पहले हैप्पी भाग जाएगी और पति पत्नी और वो जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा ने कुल मिलाकर 7.07 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म में जॉन के साथ शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में है। वहीं, राजकुमार और श्रद्धा की स्त्री 2 ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म ने 2 दिन में 90.3 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास कई फिल्में पाइपलाइन में है। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। एक्टर जल्द हाउसफुल 5 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
