Kesari 2 Advanve Booking Report: अक्षय कुमार की फिल्म ने रिलीज से पहले किया 50 लाख का कारोबार, गदगद हुए मेकर्स

Kesari 2 Advanve Booking Report: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म केसरी 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस बीच केसरी 2 को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही धमाल मचा दिया है।

Kesari 2 Advanve Booking Report: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म केसरी 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तभी कई लोगों ने मूवी को देखने का मन बना लिया था। फिल्म 'केसरी 2' की कहानी संकरन नायर की जिंदगी से प्रेरित है, जिन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी। फिल्म 18 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस बीच केसरी 2 को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक केसरी 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही मोटी कमाई कर ली है।

Untitled design (3)

Kesari Chapter 2 की पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

भाषाफॉर्मेटग्रॉस कलेक्शनबिके टिकट्सऔसत टिकट मूल्य (ATP)कुल शोज
हिंदी2D₹52,06,31415,208₹2362,355
ऑल इंडिया-₹52,06,314 [लाख]15,208-2,355

End of Feed