Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 12: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को मेकर्स ने 2 अक्टूबर के सिनेमाघरों में पेश किया था। इस मूवी को रिलीज हुई 12 दिन हो गए हैं और ऑडियंस अंदर इसे देखने का क्रेज कम होता नहीं दिख रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह हर दिन धांसू कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म के दूसरे सोमवार के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद भी ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई करने में सफल साबित हुई है। तो चलिए देखते हैं यह मूवी अब तक कितने रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है।
Pic Credit: IMDb
जल्द 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेगी 'कंतारा चैप्टर 1'
ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक इसने 12वें दिन 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह 2 अक्टूबर से लेकर अब तक 451.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। निर्माताओं को पूरी उम्मीद है कि ये मूवी अब 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेकर ही मानेगी। आने वाले दिनों में कई हॉलिडे हैं, जो इस फिल्म के लिए लकी साबित होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स के कुल 125 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) के अलावा फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) में रुक्मिणी वसंत, जयराम, गुलशन देवैया और सप्तमी गौड़ा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। 'कंतारा चैप्टर 1' की सफलता के बाद अब लोगों को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। फिल्म में सभी एक्टर्स की एक्टिंग ने लोगों की इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन की भी खूब तारीफ हुई है।
