Kanguva Box Office Collection Day 2: सूर्या (Suriya) की एक्शन फिल्म ‘कंगूवा’ (Kanguva) 14 नंवबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। सूर्या की फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे थे, लेकिन दूसरे दिन ही ‘कंगूवा’ की कमाई बेहद कम हो गई है। आइए जानते हैं कि सूर्या की फिल्म ‘कंगूवा’ ने दूसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
Kanguva Box Office Collection Day 2
कितना हुआ कुल कलेक्शन
ओपनिंग डे पर ‘कंगूवा’ ने इतना कलेक्शन किया था, जिसके बाद कंगुवा सूर्या की लाइफ की ये बिगेस्ट ओपर बन गई थी। पहले दिन इस फिल्म ने 22-24 करोड़ कमाए थे। दुनियाभर में इस फिल्म ने मिलाकर 58.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ‘कंगूवा’ का कलेक्शन दूसरे दिन ही बेहद कम हो गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 7.54 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अभी तक ‘कंगूवा’ ने 31.42 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ‘कंगूवा’ ने पहले दिन तमिल में 14.9 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन दूसरे दिन ये नंबर नीचे गिरकर 3.24 करोड़ रुपए हो गए।
इन भाषाओं में रिलीज हुई ‘कंगूवा’
फिल्म तमिल के अलावा हिंदी तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन में भी रिलीज हुई है, लेकिन ये कलेक्शन सूर्या के फैंस को निराश कर रहे हैं। ‘कंगूवा’ में सूर्या ने दो रोल निभाया है। सूर्या के एक किरदार का नाम कंगूवा है और दूसरे किरदार का नाम फ्रांसिस है। बॉबी देओल ने इस फिल्म में एक विलेन का रोल किया है जो सूर्या से लड़ाई करते हुए नजर आता है। दिशा पाटनी ने इस फिल्म में सूर्या की एक्स लवर का रोल किया है।
