Kalki 2898 AD रिलीज से पहले कर रही बड़े धमाके, अकेले यूएस में बेच डाली लाख से भी ज्यादा टिकटें

Kalki 2898 AD Advance Booking: फिल्म की कहानी से लेकर इसके वीएफएक्स और स्टारकास्ट तक सब अद्भुत है। फिल्म अभी से की रिकार्ड तोड़ने की तैयारी कर रही है। प्रभास की इस फिल्म ने अड्वान्स बुकिंग में भी कमाल कर दिया है।

Kalki 2898 AD Advance Booking: पूरा देश और दुनियाभर के फैंस कल सिनेमाघरों में आने वाली प्रभास-दीपिका की फिल्म कल्कि 2898 ई. ( Kalki 2898 AD) की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बाहुबली स्टार प्रभास( Prabhas) और निर्माता नाग अश्विन( Nag Ashwin) द्वारा निर्देशित, यह शानदार फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी से लेकर इसके वीएफएक्स और स्टारकास्ट तक सब अद्भुत है। फिल्म अभी से की रिकार्ड तोड़ने की तैयारी कर रही है। प्रभास की इस फिल्म ने अड्वान्स बुकिंग में भी कमाल कर दिया है।

Kalki 2898 AD Advance Booking

यह फिल्म विभिन्न पहलुओं में रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सुर्खियों में रही है। विशेष रूप से, यूएसए में इसने अकेले प्रीमियर शो के लिए एक लाख टिकट बेचने की बड़ी शानदार उपलब्धि हासिल की है । फिल्म की अब तक की 5 लाख से भी ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों में टीम द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन किए गए बड़े और जानदार प्रचार के कारण फिल्म से उम्मीदें आसमान छू रही हैं। सेलिब्रिटी और फैंस सभी यह देखने के लिए बेताब हैं कि नाग अश्विन पौराणिक कथाओं को भविष्य के दायरे के साथ कैसे जोड़ते हैं।

End of Feed