Kalki 2898 AD North America Advance Booking: प्रभास (Prabhas) की साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म विदेश में एक दिन पहले यानी 26 जून को रिलीज होगी। विदेश में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
नॉर्थ अमेरिका में फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 3.2 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। यूएस और कनाडा में फिल्म को धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की यूएस में 76000 टिकटे बिकी है। फिल्म एस राजामौली की फिल्म आरआरआर के रिकॉर्ड को ब्रेक कर सकती हैं। वहीं, भारत में भी फिल्म की एडवांस बकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की भारत में 24 घंटे के अंदर 2 लाख से ज्यादा की टिकटे बिक चुकी हैं। फिल्म को हिंदी और तेलुगु भाषा में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में मृणाल ठाकुर, दुलकर सलमान और मालविका मोहनन कैमियो रोल में नजर आएंगी।
कल्कि 2898 में दर्शकों का अलग तरह का सिनेमैटिक एक्सपीरयंस देखने को मिलेगा। फैंस दीपिका और प्रभास को साथ में देखने के लिए काफी एरक्साइटेड हैं। दोनों पहली बार साथ में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्म में एक्ट भैरवा का रोल प्ले कर रहे हैं। प्रभास के अलावा कमल हासन और अमिताभ के दमदार लुक ने फैंस को खूब एंटरटेन किया।
