बॉलीवुड

Shah Rukh Khan-Samantha साथ करेंगे काम! किंग खान ने राजकुमार हिरानी से दोबारा मिलाया हाथ

शाहरुख खान और सामंथा रुथ प्रभु साथ में फिल्म करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों को साथ में बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शाहरुख और सामंथा साथ में एक्शन एडवेंचर मूवी में नजर आएंगे। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्टर करेंगे। अब इस खबर पर करीबी सूत्र ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

Shah Rukh Khan- Samanatha Ruth Prabhu (credit Pic: Instagram)

Shah Rukh Khan Working Together With Samantha Ruth Prabhu: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और सामंथा रुथ प्रभु बहुत जल्द साथ में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा और शाहरुख साथ में राजकुमार हिरानी के अपकमिंग प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे। दोनों साउथ सुपरस्टार को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शाहरुख और सामंथा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। अब इस खबर पर राजकुमार हिरानी के करीबी सूत्र ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख और सामंथा एक्शन एडवेंचर फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। सूत्र ने इन दावों को महज अफवाह बताया है। उन्होंने कहा, राजू सर स्टोरी टेलर के मास्टर है। उन्होंने अपने करियर में 3 इडियट, पीके और संजू जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। इन दिनों वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की स्क्रिप्टिंग में बिजी हैं। अभी उन्होंने कास्टिंग को लेकर कोई बात नहीं की है।

सूत्र ने सामंथा- शाहरुख की फिल्म पर तोड़ी चुप्पी

अभी तक शाहरुख खान और सामंथा की राजकुमार हिरानी से कोई बात नहीं हुई है। हालांकि फैंस को इस धमाकेदार जोड़ी का पर्दे पर बेसब्री से इंतजार है। अभी तो शाहरुख और और सामंथा अपने-अपने प्रोजेक्ट में बिजी है। दोनों का साथ में कोई प्रोजेक्ट नहीं आ रहा है। सूत्र ने सभी अफवाहों को बेबुनियाद बताया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर बिजी है। किंग में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। बाप-बेटी की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, समांथा ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन पर फिल्म बंगाराम का पोस्टर शेयर किया था। एक्ट्रेस इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सिटाडेल में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article