Kalki 2898 AD Advance Booking Day 1: बॉक्स ऑफिस पर इस वीक दमदार कमाई होने वाली है। बता दें 3 दिनों के बाद प्रभास की फिल्म कल्कि रिलीज हो रही है। इस फिल्म का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। अब इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 'कल्कि 2898 एडी' का सोशल मीडिया पर काफी बज है। चलिए जानते हैं कि पहले दिन के लिए फिल्म ने कितनी कमाई की है और फिल्म की कितनी टिकट बिक गई है।
Kalki 2898 AD Advance Booking Day 1
रिलीज के पहले ही हुई इतनी कमाई
'कल्कि 2898 एडी' को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। बता दें क्लकि 2डी, 3डी और आईमैक्स 3डी फॉर्मेट में भी रिलीज होगे वाली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इंडिया में फिल्म को लेकर 26 आईमैक्स स्क्रीन्स की बुकिंग हो चुकी है। जो कि बहुत बड़ी बात है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले ही दिन छप्पर फाड़ कमाई की है। बता दें 3306 शोज के लिए फिल्म के 3,15,464 टिकटें बिक चुकी हैं। 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 9.26 करोड़ तक की कमाई कर डाली है। उम्मीद है कि कुछ घंटों में ये आकड़ा और बढ़ जाएगा। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें पता चला है कि तेलंगाना सरकार ने 'कल्कि 2898 एडी' की टिकट के प्राइस बढ़ा दिए हैं। रिलीज के शुरुआती 8 दिनों तक फिल्म बढ़े हुए दामों पर दिखाई जाएगी।
ये सितारे भी आएंगे नजर
फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी के अलावा राजेंद्र प्रसाद, पसुपति, सास्वता चटर्जी, अन्ना बेन, चेम्बन विनोद जोस और अन्य शामिल है। सी. अश्विनी दत्त के प्रोडक्शन, वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित, नाग अश्विन ने फिल्म लिखी और निर्देशित की है। फिल्म 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि फैंस को ये फिल्म कैसे लगती है।
