बॉक्स ऑफिस

Ishq Vishk Rebound Box Office Collection: रोहित-पश्मीना की फिल्म को मिला वीकेंड का फायदा, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

Ishq Vishk Rebound Box Office Collection: रोहित शरफ और पश्मीना रोशन की फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया है। आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Image

Ishq VishK Rebound Collection (credit Pic: Instagram)

Ishq Vishk Rebound Box Office Collection Day 3 : रोहित सराफ (Rohit Sharaf) और पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) की फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म का निर्देशन निपुण अविनाश धर्माधिकारी ने किया है। फिल्म को रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में दोस्ती से लेकर प्यार तक की कहानी को दिखाया गया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 21 जून को रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने 3 दिन में कितने करोड़ का बिजनेस किया।

फिल्म ने कुल मिलाकर इतने करोड़ का बिजनेस किया

फिल्म ने 3 दिन में 4 करोड़ का बिजनेस किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.2 करोड़ और तीसरे दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने कुल मिलाकर 3.55 करोड़ का बिजनेस किया है। इश्क -विश्क रिबाउंड की रविवार को सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी रेट 17.60 प्रतिशत था।

फिल्म में रोहित-पश्मीना की केमिस्ट्री ने जीता दिल

फिल्म में रोहित, पश्मीना के साथ जिब्रान खान और नैयला ग्रेवाल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से जिब्रान और पश्मीना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में रोहित और पश्मीना के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म इश्क विश्क का सीक्वल है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2003 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहीद कपूर और अमृता राव मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में इस फिल्म के सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि इश्क विश्क रिबाउंड दर्शकों पर उतना जादू नहीं चला पाई।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article