Jigra Box Office Collection Day 4: पहले वीकेंड पर औसत प्रदर्शन के बाद अब आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा पहले सोमावार को बुरी तरह फेल हो गई है। मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है। आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा (Jigra) आज 11 अक्टूबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर कई विवाद भी खड़े हो गए हैं। जिनमें से एक फिल्म का फेक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताया जा रहा है। एक्ट्रेस दिव्या कुमार खोसला ने भी आलिया भट्ट और जिगरा के मेकर्स पर फेक टिकट कलेक्शन दिखाने के आरोप लगाए हैं। फिल्म को लेकर कोई भी बज नजर नहीं आ रहा है। मूवी में आलिया भट्ट, वेदांग रैना की बहन का किरदार निभा रही हैं।
Jigra Box Office Collection Day 4
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो से बॉक्स ऑफिस क्लैश हो रहा है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होती दिख रही हैं। आलिया भट्ट की फिल्म दमदार एक्शन और सस्पेंस दिखाने में काफी हद तक नाकामयाब रही है। यही वजह है कि फिल्म बड़े पर्दे पर कामयाब नहीं हो पाई है। यहां अब फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
पहले सोमवार को आलिया की फिल्म ने की इतनी कमाई
वसन बाला के निर्देशन में बनी फिल्म जिगरा में कई खामियां है। फिल्म की कहानी अच्छी है पर कई जगहों पर इसे खींचा गया है। मूवी कुछ समय बाद बोरिंग लगने लगती है और सस्पेंस गायब हो जाता है। सैकनिल्क इंडिया की एक शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आलिया की यह फिल्म पहले सोमवार को 1.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के एडवांस बुकिंग पर नजर डालें तो यह लगभग 20,000 टिकट बेच चुकी है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन डबल डिजिट में नहीं हो रहा है। जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन 18.10 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।
