बॉक्स ऑफिस

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 4: धड़ाम से गिरी राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी स्टारर की कमाई, कलेक्शन देख मेकर्स ने पकड़ा सिर

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 4: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) की कमाई सोमवार के दिन बेहद निराशाजनक रही है। यहां देखिए फिल्म की टोटल कमाई...

Image

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 4

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 4: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की नई रोमांटिक कॉमेडी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) को ऑडियंस की ओर से ज्यादा प्यार नहीं मिल रहा है। वीकेंड में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद अब वीक डेज में बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल देखने को मिला है। सोमवार के दिन के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिसे देख अब निर्माताओं की चिंता भी बढ़ गई है।

एकदम गिर गई 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की कमाई

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनकर तैयार हुई राजकुमार राव के साथ फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने तो ऑडियंस का दिल जीत लिया है लेकिन फिल्म की कहानी से लोग प्रभावित नहीं हुए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने सोमवार के दिन केवल 2.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म के कलेक्शन में 50% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

11 अक्टूबर के दिन फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के साथ आलिया भट्ट स्टारर 'जिगरा' भी रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर हुए दोनों फिल्मों के क्लैश से मेकर्स को थोड़ा नुकसान तो झेलना ही पड़ा है। 4 दिनों के अंदर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 24 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आने वाले दिनों में इस फिल्म को काफी स्ट्रगल करना पड़ सकता है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी है? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article