Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायगन इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में रिलीज हुई थलापति विजय की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब थलापति विजय की फिल्म जन नायगन ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला दिन पूरा कर दिया है, जिसके बाद मूवी की कमाई के आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि थलापति विजय की फिल्म जन नायगन ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
फिल्म जन नयागन ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: Chat GPT)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Jana Nayagan Box Office Collection: पहले दिन 100 करोड़ी होगी थलापति विजय की फिल्म, टूटेगा 'पठान' का रिकॉर्ड
पहले दिन काटा गदर
थलापति विजय की फिल्म जन नायगन एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। थलापति विजय की फिल्म जन नायगन ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार थलापति विजय और बॉबी देओल की फिल्म जन नायगन ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई ने मेकर्स और फैंस को खुश कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि थलापति विजय की फिल्म जन नायगन की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:25 करोड़ के पार पहुंची CM Vijay की jana Nayagan
दुनियाभर में किया इतना कलेक्शन
थलापति विजय और पूजा हेगड़े की फिल्म जन नायगन इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 78.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। थलापति विजय की फिल्म जन नायगन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
