25 करोड़ के पार पहुंची CM Vijay की jana Nayagan

Jana Nayagan Box Office: विजय की फिल्म 'जना नायगन' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई। अब सभी की नजर पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर है। शुरुआती रिपोर्ट्स बंपर कमाई का संकेत दे रही हैं।

Jana Nayagan Box Office: साउथ स्टार और तमिलनाडु के सीएम विजय (Vijay) की फिल्म जना नायगन (Jana Nayagan) आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। इस फिल्म का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब रिलीज होने के साथ ही ये मूवी चर्चा का विषय बन गई है। अब सभी की नजरें फिल्म जना नायगन की पहले दिन की कमाई पर टिकी हुई है। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म जना नायगन पहले दिन बंपर कमाई करने वाली है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'आप प्रेशर को नहीं समझ सकते...' 'मोदी है तो मुमकिन है' सॉन्ग करने के लिए Rajkummar Rao पर था दबाव!!)

Jana Nayagan Box Office

'जना नायकन' पहले दिन मचाएगी धमाल (pic credit-jana nayagan film)

'जना नायकन' पहले दिन मचाएगी धमाल

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 'जना नायकन' ने पहले दिन रात 8 बजे तक भारत में करीब 25.99 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। यह कमाई 11,233 शोज से आई है। सबसे ज्यादा कमाई तमिल भाषा में हुई, जबकि तेलुगु और हिंदी वर्जन को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इससे साफ है कि विजय की लोकप्रियता अब पूरे देश में मजबूत हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। यही वजह है कि अब इसके पहले वीकेंड में शानदार कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है। पहले दिन की कमाई से साफ दिखता है कि विजय के लिए लोगों का प्यार और सम्मान अभी भी बरकरार है। सुबह के पहले शो से लेकर देर रात तक सिनेमाघरों में फैंस की भीड़ देखने को मिली।

End of Feed