Jailer 2 Box Office Collection Day 8: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) का बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को फेस्टिव सीजन का भी भरपूर फायदा मिला। यही कारण है कि 'जेलर 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दुनिया भर भी तहलका मचाने में कामयाब रही। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन एक हफ्ता पूरा होने के बाद अब इसकी कमाई में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। आइए फिल्म के 8वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gabru: 2027 में रिलीज होगी Sunny Deol की फिल्म, निर्माता ने बताया सच)
8 दिनों में 'जेलर 2' ने कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)
आठवें दिन 'जेलर 2' ने कमाए इतने करोड़
रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' ने रिलीज के आठवें दिन यानी गुरुवार को 12.50 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। 8 दिनों में इस मूवी की कुल कमाई 329.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। शुरुआती हफ्ते में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आठवें दिन फिल्म के कुल 12,755 शो आयोजित किए गए और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 22.9 प्रतिशत दर्ज की गई। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sourav Ganguly के विरोध के बावजूद रिलीज होगी 'दूसरा', दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार)
दूसरे हफ्ते में भी बरकरार रह सकता है फिल्म का क्रेज
'जेलर 2' की अब तक की कमाई को देखते हुए दूसरे हफ्ते में भी लोगों के बीच इसका क्रेज बरकरार रह सकता है। रजनीकांत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग, दमदार एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर इस मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2', साल 2023 में आई सुपरहिट फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है।
इस मूवी में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आते हैं। फिल्म में मोहनलाल, विद्या बालन, रितिक रोशन, राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु सहित कई कलाकार बड़े परदे पर नजर आ रहे हैं।
