Jailer 2 Box Office: 600 करोड़ी होने से एक बस कुछ दूर है Rajinikanth की फिल्म, देखें आंकड़े

Jailer 2 Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दुनिया भर में इतिहास रच दिया है। यह फिल्म अब 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

Jailer 2 Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) बॉक्स ऑफिस पर हर गुजरते दिन के साथ नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के शुरुआती छह दिनों में ही फिल्म 'जेलर 2' ने दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर मेकर्स की झोली रुपयों से भर दी है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस एक्शन एंटरटेनर ने मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई ने तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की रेस को और दिलचस्प बना दिया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alia Bhatt की को-स्टार Divya Vinekar का हुआ निधन, RJ Rohini Ramnathan ने दी श्रद्धांजलि)

Jailer 2 Box Office Collection Day 6

'जेलर 2' की कमाई ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड (Pic Credit: Instagram)

भारत में इतना हुआ 'जेलर 2' का कलेक्शन

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने छठे दिन यानी मंगलवार को भारत में 45.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस मूवी की कमाई को देखकर निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। इन आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने छह दिनों में भारत में लगभग 287.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। आधिकारिक आंकड़े के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'जेलर 2' को अभी 'कुली', 'लियो', 'जेलर' और '2.0' जैसी फिल्मों से आगे निकलना बाकी है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tanishaa Mukerji का बड़ा खुलासा, Armaan Kohli संग रिश्ते को बताया 'ब्रेनवॉश...')

दुनियाभर में छाई रजनीकांत की 'जेलर 2'

इन आंकड़ों से साफ है कि रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने 541 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। विदेशी बाजारों से फिल्म ने 204 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। अब यह मूवी 600 करोड़ी होने की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। इस मूवी में मोहनलाल, विद्या बालन, रितिक रोशन, राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

End of Feed