Jailer 2 Box Office Collection Day 12: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से 'जेलर 2' को भरपूर प्यार मिला है। दिलचस्प बात यह है कि निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की इस फिल्म ने भारत में 400 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। साल 2023 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'जेलर' के सीक्वल को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ रुपये कमा लिए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Avengers Doomsday Advance Booking: रिलीज से पहले मचा तहलका, $128 मिलियन की हुई एडवांस बुकिंग, $1.5 बिलियन की लेगी ओपनिंग!)
'जेलर 2' ने पार किया 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा (Pic Credit: Instagram)
दूसरे सोमवार को 'जेलर 2' ने कमाए इतने करोड़
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने अपने दूसरे सोमवार को भारत में करीब 9.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू कमाई 408.15 करोड़ तक पहुंच गई। फिल्म ने पहले सप्ताह में ही 334.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया था। दशहरा से पहले रिलीज होने का फायदा भी इसे मिला और त्योहार के लंबे वीकेंड में सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। हालांकि दूसरे सोमवार को कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई, इसके बावजूद यह फिल्म भारत में 400 करोड़ी बन गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सुबोध उनियाल ने नहीं मांगी Daler Mehndi से माफी, उत्तराखंड के मंत्री ने कहा, 'गलत खबरें फैला रहे...')
'जेलर 2' में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत के अलावा राम्या कृष्णन, मीनाक्षी (मिना), रित्विक और योगी बाबू जैसे कलाकार अपने पुराने किरदारों में लौटते हैं। वहीं एस. जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, विद्या बालन और नमो नारायण जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में एक्शन, दमदार डायलॉग और रजनीकांत का स्टाइल दर्शकों को आकर्षित कर रहा है।
