Jaat Box Office: 100 करोड़ी होने से पहले ही परदे से उतर जाएगी सनी पाजी की 'जाट', लाखों में रहा कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 19: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'जाट' की कमाई में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है। इस मूवी का लगातार गिरता कलेक्शन मेकर्स के चिंता का विषय बनता जा रहा है। फिल्म की कमाई अब करोड़ों से लाखों में आ गई है।

Sunny Deol's Jaat Box Office Collection Day 19: 90 के दशक के सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर 2' की सफलता के बाद उनका एक्टिंग करियर एक बार फिर पटरी पर आ गया है। 10 अप्रैल के दिन रिलीज हुई सनी देओल की 'जाट' ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई लेकिन अब धीरे-धीरे इस मूवी का कलेक्शन सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। सनी देओल स्टारर 'जाट' को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। भले ही यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल ना हो पाई लेकिन मेकर्स इसकी कमाई से खुश हैं। आइए देखें फिल्म ने सोमवार के दिन कितने रुपये कमाए हैं।

Jaat Box Office Collection

सोमवार के दिन निराशाजनक रही सनी देओल की 'जाट'

Sacnilk ने सनी देओल की फिल्म 'जाट' के 19वें दिन के आंकड़े जारी कर दिए हैं। ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार इस मूवी ने सोमवार के दिन 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 19 दिनों में यह मूवी अब तक 85.65 करोड़ रुपये कमा चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार चुकी है।

End of Feed