बॉक्स ऑफिस

Ishq Vishk Rebound Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई रोहित सराफ की मूवी, पहले दिन ही हुआ बेड़ा गर्क

Ishq Vishk Rebound Box Office Collection Day 1: रोहित सराफ, पशमीना रोशन और जिब्रान खान स्टारर इश्क विश्क रिबाउंड (Ishq Vishk Rebound) को बीते दिन रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। आइए अब इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Ishq Vishk Rebound Movie Box Office Collection

Ishq Vishk Rebound Box Office Collection Day 1: इश्क विश्क रिबाउंड बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन फेल होती दिख रही है। निपुण अविनाश धर्माधिकारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत हुई है। Sacnilk.com के अनुसार, इश्क विश्क रिबाउंड ने शुक्रवार को ₹1 करोड़ से कम की कमाई की है। इश्क विश्क रिबाउंड, इश्क विश्क फ्रेंचाइजी से है। रोहित सराफ, पशमीना रोशन और जिब्रान खान स्टारर इश्क विश्क रिबाउंड (Ishq Vishk Rebound) को बीते दिन रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। मूवी का प्रमोशन बीते कई दिनों से चल रहा है।

हालांकि फिल्म को लेकर जो रिव्यू सामने आ रहे हैं, उनमें फिल्म को क्रिटिसाइज भी किया जा रहा है। इतने प्रमोशन के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा खास करती नहीं दिख रही है। आइए इसके ओपनिंग डे के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

पहले दिन इश्क विश्क रिबाउंड ने किया इतना कलेक्शन

शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इश्क विश्क रिबाउंड ने अपने पहले दिन भारत में लगभग ₹85 लाख की कमाई की। शुक्रवार को इसकी कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.37 प्रतिशत रही। फिल्म की कहानी सबसे अच्छे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया है और अब वे अपने रिश्ते की मुश्किलों से जूझ रहे हैं।

फिल्म में रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, नायला ग्रेवाल और जिब्रान खान रोमांटिक भूमिकाओं में हैं। हाल ही में एक इवेंट में रोहित ने कहा था कि इश्क विश्क रीबाउंड है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article