Chandu Champion Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की मूवी चंदू चैंपियन (Chandu Champion) 40 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सैकनिल्क के अनुसार, 8वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹2.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब तक, कबीर खान के निर्देशन फिल्म चंदू चैम्पियन ने 37.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता, मुरलीकांत पेटकर की कहानी बताती है। फिल्म में विजय राज, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, सोनाली कुलकर्णी और भुवन अरोड़ा भी नजर आ रहे हैं। 14 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला, कबीर खान और पेन स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।
चंदू चैंपियन को फैंस और सेलिब्रिटी दोनों का प्यार मिल रहा है। कुछ दिन पहले, क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव ने फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था।
कपिल देव ने बड़े चंदू चैम्पियन की तारीफ में कसीदे
उन्होंने लिखा, 'चंदू चैंपियन! निश्चित रूप से एक ऐसी फिल्म जिसे आप मिस नहीं कर सकते। मैं वास्तव में स्पोर्ट्स फिल्में देखने का आनंद लेता हूं और उनकी सराहना करता हूं। लेकिन यह सिर्फ एक स्पोर्ट्स फिल्म होने से कहीं आगे है। यह बहुत अधिक है। इसे देखते समय मैं हंसा, रोया, गर्व महसूस किया और कुछ और रोया। कबीर खान को सलाम। आपने इसे फिर से दोहराया है एक और शानदार फिल्म बनाई...कार्तिक आर्यन का क्या अविश्वसनीय प्रदर्शन है, आपका प्रयास और प्रतिभा चमक रही है। पूरी कास्ट और क्रू को बधाई और हमें यह फिल्म देखने के लिए देने के लिए धन्यवाद। आप सभी चैंपियन हैं!'
