HanuMan Box Office Collection Day 4: हनुमान ने चौथे दिन तोड़ा KGF और Kantara का रिकॉर्ड, तेजा सज्जा की मूवी ने लूटी महफिल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 16, 2024, 10:26 AM IST

HanuMan Box Office Collection Day 4: तेजा सज्जा स्टारर फिल्म हनुमान को 12 जनवरी 2023 को वर्ल्डवाइड रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ने पहले सोमवार को KGF और कंतारा जैसी सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए मूवी के कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

HanuMan Box Office Collection Day 4: तेजा सज्जा स्टारर फिल्म हनुमान को 12 जनवरी 2023 को वर्ल्ड वाइड रिलीज कर दिया गया है। इस पैन इंडिया फिल्म को महज 20 करोड़ की लागत पर बनाया गया है। हालांकि फिल्म के VFX और एक्शन सीन ने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं। फिल्म में तेजा सज्जा की दमदार एक्टिंग ने भी काफी बज बना दिया है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। दर्शक फिल्म हनुमान को 500 करोड़ से ऊपर के बजट पर बनी आदिपुरुष से भी लाख गुना बेहतर बता रहे हैं। फिल्म की कहानी भी काफी यूनीक बताई जा रही है।

End of Feed