HanuMan Box Office Collection Day 3: इंडिया में बंपर कमाई कर रही है हनुमान, तीसरे दिन के कलेक्शन ने उड़ाए होश

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 15, 2024, 12:14 PM IST

HanuMan Box Office Collection Day 3 : तेजा सज्जा स्टारर हनुमान को रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म को जबरदस्त हिट बताया जा रहा है। इस बीच फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी लाजवाब आ रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

HanuMan Box Office Collection Day 3 : तेजा सज्जा स्टारर हनुमान को रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म को जबरदस्त हिट बताया जा रहा है। इस बीच फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी लाजवाब आ रहा है। फिल्म को तेलुगु भाषा में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 8.52 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसमें से 2.1 करोड़ का कलेक्शन हिंदी भाषा से कलेक्ट किया गया। धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में ग्रोथ देखने को मिल रही है। फिल्म का प्रमोशन नॉर्थ इंडिया में न के बराबर हुआ है, हालांकि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का काफी फायदा मिल रहा है।

End of Feed