बॉक्स ऑफिस

'Guntur Kaaram' box office Day 3: महेश बाबू स्टारर के कलेक्शन में हुई बढ़ोतरी, कमा डाले इतने करोड़

Mahesh Babu's 'Guntur Kaaram' box office Day 3: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की फिल्म 'गुंटूर कारम' (Guntur Kaaram) ने सिनेमाघरों में तीन दिन पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म ओपनिंग वीकेंड में अच्छी कमाई की है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Image

Mahesh Babu's Starrer Guntur Kaaram

'Guntur Kaaram' box office Day 3: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की धांसू फिल्म 'गुंटूर कारम' (Guntur Kaaram) को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। शनिवार के दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन रविवार को 'गुंटूर कारम' के कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो महेश बाबू की फिल्म अब धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर कितने करोड़ का कारोबार किया है।

'गुंटूर कारम' के इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शनिवार के मुकाबले रविवार के कलेक्शन में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 41.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरी ओर फिल्म पहले शनिवार को 13.55 करोड़ रुपये और पहले रविवार को लगभग 14.25 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महेश बाबू स्टारर ने तीन दिनों में 69.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' ने 2 दिनों में 127 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। उम्मीद की जा रही है दुनिया भर में यह फिल्म तीनों दिनों के अंदर 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनकर तैयार हुई महेश बाबू स्टारर में श्रीलीला, मीनाक्षी चौधरी, राम्या कृष्णा, जयराम, प्रकाश राज और जगपति बाबू सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article