बॉक्स ऑफिस

Merry Christmas Box Office collection Day 3: पहले वीकेंड के बाद 10 करोड़ी भी नहीं बन पाई 'मेरी क्रिसमस', रविवार को हुई इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 15, 2024, 08:36 AM IST

Merry Christmas Box Office collection Day 3 (Early Trends): कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मेरी क्रिसमस (Merry Christmas) को सोशल मीडिया पर काफी मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी मेरी क्रिसमस के पहले वीकेंड की कमाई अब सामने आ गई है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Merry Christmas Box Office Collection Day 3

Merry Christmas Box Office collection Day 3 (Early Trends): बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और साउथ एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म मेरी क्रिसमस (Merry Christmas) को सोशल मीडिया पर काफी मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी मेरी क्रिसमस के पहले वीकेंड की कमाई अब सामने आ गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है। फिल्म ने पहले दिन 2 करोड़ रुपये का ओपनिंग डे कलेक्शन किया था, जिसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी तो देखने को मिल रही है, हालांकि यह काफी अधिक नहीं है। पहले वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई 10 करोड़ के पार नहीं जा सकी है।

जिससे साफ पता चल रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरी तरह से स्ट्रगल कर रही है। विजय और कैटरीना की इस फिल्म को कई लोगों के बेहतरीन रिव्यू भी मिल रहे हैं। इसे एक जबरदस्त थ्रिलर बताया जा रहा है।

तीसरे दिन 'Merry Christmas' ने किया इतना कलेक्शन

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' ने Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 3.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जिसके साथ ही दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 3.75 करोड़ तक रहा था। अब पहले वीकेंड के बाद मेरी क्रिसमस फिल्म का कलेक्शन 9.75 करोड़ के लगभग पहुंच गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article