HanuMan Box Office Collection Day 10: एक्टर तेजा सज्जा की पैन इंडिया फिल्म हनुमान को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म को न सिर्फ साउथ इंडिया में बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म को 20 करोड़ के बेहद कम बजट पर बनाया गया है। इस बीच फिल्म ने अपने बजट से लगभग 6 गुना ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म को एक दमदार एक्शन फिल्म बताया जा रहा है कि जिसे भगवान हनुमान के साथ काफी बेहतरीन अंदाज के साथ कनेक्ट किया गया है। फिल्म में एक्टर तेजा सज्जा की एक्टिंग के भी काफी चर्चे हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को अभी तक की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस बताया जा रहा है। इतने कम बजट पर बनने के बावजूद भी फिल्म के VFX की क्लालिटी काफी अच्छी दिख रही है। आइए अब मूवी के 10वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
HanuMan Box Office Collection Day 10
यह भी पढ़ें- Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या पहुंचे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, धोती-कुर्ता पहने एक्टर में दिखी भगवान राम की छवि
राम मंदिर के उद्घाटन से पहले हनुमान ने की जबरदस्त कमाई
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान राम का स्वागत होने वाला है। राम मंदिर उद्घाटन के बीच देशभर में दिवाली मनाई जा रही है। इस दौरान फिल्म हनुमान ने भी जबरदस्त कमाई कर ली है। Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म हनुमान ने 10वें दिन 16.50 करोड़ का इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन किया है। जिसके बाद सिर्फ इंडिया में ही मूवी की कमाई 114.5 करोड़ तक पहुंच गई है। फिल्म को 2024 की पहली ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है।
