Hanuman Ansh Box Office: 41वें दिन 'किंग' बनी Hanuman Ansh, धमाकेदार कमाई से बदले सारे समीकरण

Hanuman Ansh Box Office: फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर चादू चल रहा है। फिल्म की कमाई लगातार जारी है और बुधवार को भी फिल्म ने कमाल की कमाई की। आइए आपको टोटल कलेक्शन बताते हैं। ो

Hanuman Ansh Box Office: शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी की फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) का जादू दर्शकों के सिर पर चढ़ा हुआ है। शुरुआती दिनों में इस फिल्म को कोई देखने थिएटर तक नहीं जा रहा था और अब 41 दिनों में फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर दी है। फिल्म में नीम करोली बाबा की कहानी है, जिसे स्क्रीन पर काफी सिंपल अंदाज में पेश किया गया है और इसी वजह से दर्शक फिल्म देखने थिएटर तक खिंचे आ रहे हैं। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार काफी पहले कर लिया था। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने 41वें दिन कितनी कमाई की है। Bigg Boss 20 Highlights: बुधवार के एपिसोड में मचा बवाल, कैप्टेंसी टास्क के बाद भिड़े आसिफ-अमन, काजी ने मारा पाद

Hanuman Ansh

Hanuman Ansh (photo credit- instagram)

    41 वें दिन हनुमान अंश ने कमाई इतने करोड़

    Sacnilk के मुताबिक, हनुमान अंश ने बुधवार को धमाकेदार कमाई की है। फिल्म की कमाई बेशक सिंगल डिजिट में हो गई है, लेकिन अब भी फिल्म धमाका कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार यानी 41वें दिन इस फिल्म ने 6 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 237.13 करोड़ तक पहुंच गया है। अब फिल्म की नजर 250 करोड़ के कलेक्शन पर है, जिसे ये फिल्म आसानी से पार कर लेगी, लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि फिल्म आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा सकती है, लेकिन वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म धमाक करेगी। Daayra: टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने की मूवी की तारीफ, मेघना गुलजार की स्क्रिप्ट को बताया ‘फ्लॉलेस’

      फिल्म ने मिर्जापुर को दी कांटे की टक्कर

      इन दिनों सिनेमाघरों में हनुमान अंश के साथ मिर्जापुर द फिल्म लगी हुई है और कम बजट में बनी हनुमान अंश मिर्जापुर को कांटे की टक्कर दे रही हैं। हनुमान अंश ने सबसे पहले बिग बजट फिल्म टॉक्सिक को धूल चटाई थी और अब ये फिल्म मिर्जापुर को आंख दिखा रही है। मिर्जापुर की कमाई में लगातार कमी आ रही है। इस फिल्म ने बुधवार यानी 13वें दिन महज 3.75 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 199.49 करोड़ तक पहुंच गया है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया यानी अखंडानंद त्रिपाठी का किरदार दोहराया है, जबकि अली फजल गुड्डू पंडित के रूप में लौटे हैं। इनके अलावा रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, सोनल चौहान, मोहित मलिक और सुशांत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

      End of Feed