Guntur Kaaram Box Office Day 1: Mahesh Babu ने ओपनिंग डे पर किया धमाका, बंपर कमाई कर गाड़े झंडे

Guntur Kaaram Box Office Day 1: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) की फिल्म 'गुंटूर कारम' कल रिलीज हो गई थी। ऐसे में फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जानिए पूरा कलेक्शन इस खास रिपोर्ट में।

Guntur Kaaram Box Office Day 1: त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित फिल्म गुंटूर करम कल 12 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज हो गई थी। ऐसे में फिल्म को देखन के लिए थिएटर के बाहर लंबी लाइन देखि गई। सुपरस्टार महेश बाबू के दमदार एक्शन, डैशिंग अवतार और धांसू एनर्जी ने लोगों का दिल जीत लिया है। बता दें कि दर्शकों को एक्टर की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। अब फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन सामने आ गया है, जो काफी चौंका दने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने कितने कमाए।

Guntur Kaaram Box Office Day 1

साउथ फिल्म गुंटूर करम (Guntur Kaaram) का क्रेज लोगों के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है, साथ ही महेश बाबू (Mahesh Babu) के फैंस उत्साह में डूबे हुए हैं। सिर्फ यही नहीं एक्टर को 1 साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के बाद सभी काफी खुश हैं। फिल्म कल रिलीज हुई और ओपनिंग डे पर एक्टर ने कामयाबी का डंका बजा दिया है। पहले ही दिन फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 44.50 करोड़ की कमाई कर अन्य फिल्मों पसीने छुड़ा दिए हैं।

End of Feed