HanuMan Box Office Collection Day 1: साउथ के मशहूर एक्टर तेजा सज्जा की 'हनुमान' बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म के फर्स्ट लुक के रिलीज के बाद से ही लोग मूवी के लिए काफी एक्साइटेड थे, वहीं इसके ट्रेलर ने लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया। रिलीज के बाद भी तेजा सज्जा (Teja Sajja) की 'हनुमान' लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी। खास बात तो यह है कि दर्शकों की एक्साइटमेंट 'हनुमान' (HanuMan) की कमाई में भी देखने को मिल रही है। दरअसल, तेजा सज्जा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की है। इतना ही नहीं, मूवी ने कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की 'मैरी क्रिसमस' को भी धूल चटा दी है।
प्रशांत वर्मा के निर्देशन में तैयार हुई तेजा सज्जा (Teja Sajja) की 'हनुमान' (HanuMan) ने बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट के साथ ओपनिंग की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 11.91 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो कि कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मूवी 'मैरी क्रिसमस' के मुकाबले पांच गुणा ज्यादा है। बता दें कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। तेलुगू भाषा में तो फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों-शोरों पर चल ही रही थी, साथ ही हिंदी भाषा में भी लोगों ने एडवांस में खूब टिकट बुक कीं।
तेजा सज्जा (Teja Sajja) की 'हनुमान' (HanuMan) ने हिंदी डबिंग में हुई एडवांस बुकिंग से डेढ़ करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस मामले में फिल्म ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा को भी धूल चटाई। बता दें कि 'हनुमान' में तेजा सज्जा ने हनुमांतु का किरदार अदा किया है, जिसे भगवान हनुमान की शक्तियां मिल जाती हैं और वह इसका इस्तेमाल अपने शहर को बचाने के लिए करता है।
