बॉक्स ऑफिस

Captain Miller Box Office Collection: पहले ही सुस्त पड़ी धनुष की कैप्टन मिलर, आगे निकली महेश बाबू की गुंटूर कारम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 13, 2024, 12:23 PM IST

Captain Miller Box Office Collection Day 1: धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर दर्शकों को थिएटर्स तक लाने में असफल साबित हुई। सिनेमाघरों में कैप्टन मिलर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Image

Captain Miller (credit pic: instagram)

Captain Miller Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार धनुष की मोस्ट अवेटेड फिल्म कैप्टन मिलर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का निर्देशन अरुण माथेश्वर ने किया है। एक्शन पीरियड ड्रामा फिल्म में धनुष के साथ प्रियंका अरुण मोहन और शिवा राजकुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मे ंधनुष के राउंडी अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। आइए जानते हैं फिल्म ने फर्स्ट डे कितने करोड़ की कमाई की।

कैप्टन मिलर के साथ बॉक्स ऑफिस पर महेश बाबू की गुंटूर कारम, तेजा सज्जा की हनुमान, शिवकार्तिकेयन की अयालन और कैटरीना कैफ की मेरी क्रिसमस साथ में रिलीज हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, धनुष की फिल्म ने 8.65 करोड़ का बिजनेस किया।

अयालन को कैप्टन मिलर ने छोड़ा पीछे

कैप्टन मिलर को सभी भाषाओं में ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को बनाने में करीब 50 करोड़ का खर्च आया था। तमिल में फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट 40.99 % था। हिंदी वर्जन में 6.2% और कन्नड़ में 7.94% था। अयालन के अलावा सभी तमिल फिल्मों से कैप्टन मिलर कमाई के मामले में पीछे है। अयालन ने 4 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, मेहश बाबू की गुंटूर कारम ने 44.50 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने फर्स्ट डे बंपर कमाई कर सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

इसके अलावा तेजा सज्ज की हनुमान 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। कैटरीना की मेरी क्रिसमस ने पहले दिन 8.5 करोड़ का बिजनेस किया है। धनुष अपनी पिछली फिल्म वाथी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ दिया है। वाथी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ का बिजनेस किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article