बॉक्स ऑफिस

Fighter Box Office Collection Day 5: वीकेंड खत्म होते ही धड़ाम से गिरी फाइटर, ऋतिक-दीपिका को लगा तगड़ा झटका

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 30, 2024, 08:22 AM IST

Fighter Box Office Collection Day 5 Early Trends: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म के 5वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े भी अब सामने आ रहे हैं। हालांकि वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है।

Image

Fighter Box Office Collection Day 5

Fighter Box Office Collection Day 5 Early Trends: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म फाइटर (Fighter) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री पर भी दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं। दोनों पहली बार ऑनस्क्रीन एक साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर सभी फैंस इस बात को मान रहे हैं कि ऋतिक और दीपिका की कैमिस्ट्री लाजवाब है। फिल्म को गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी 2024 को रिलीज किया गया है। जिस वजह से इसे एक लॉन्ग वीकेंड मिल पाया है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर धमाकेदार कलेक्शन किया है और 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है। इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर फाइटर का कलेक्शन जबरदस्त रहा है। आइए अब फिल्म के 5वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

5वें दिन फाइटर ने की इतनी कमाई

Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ने 5वें दिन यानी सोमवार को 8 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 126.07 करोड़ तक पहुंच गया है। सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) के निर्देशन में बनी फिल्म फाइटर के एक्शन सीन और स्टोरी लाइन की जमकर तारीफ हो रही है। वॉर और पठान के बाद यह सिद्धार्थ आनंद की लगातार तीसरी हिट फिल्म होने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article