Fighter Box Office Collection Day 2: गणतंत्र दिवस पर फिल्म ने लगाई हाफ सेंचुरी, Hrithik Roshanके दमक ने गाड़े झंडे

Fighter Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और अदाकार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'फाइटर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसे देख मेकर्स काफी खुश हैं।

Fighter Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फाइटर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म का क्रेज फैंस और दर्शकों के बीस बढ़चढ़ कर देखने को मिल रहा है। इसी के साथ फैंस ने फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया था, जो अब खत्म हो गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ। ऐसे में फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जो काफी ज्यादा मजेदार है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरा कलेक्शन।

Fighter Box Office Collection Day 2

सिद्धार्थ आनंद डायरेक्टेड फिल्म 'फाइटर' (Fighter) रिलीज होते ही धुआंधार कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है। ऐसे में फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं अब दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, शुक्रवार को फिल्म ने 40.11 करोड़ अपनी जेब में भरे हैं। फिल्म को गणतंत्र दिवस से फायदा हुआ है, देशभक्ति से भरी इस फिल्म की कमाई के उछाल आया है। इसी के साथ अब फिल्म का पूरा कलेक्शन 62.61 हो गया है, जो काफी फायदेमंद हैं।

End of Feed