बॉक्स ऑफिस

Fighter Box Office Collection Day 1: पहले दिन ऋतिक-दीपिका की मूवी ने मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर उड़ाया गर्दा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 26, 2024, 08:50 AM IST

Fighter Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर 26 जनवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। इसी के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को सफलता मिलती नजर आ रही है।

Image

Fighter Box Office Collection Day 1

Fighter Box Office Collection Day 1: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एक साथ पहली फिल्म फाइटर बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फाइटर अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वॉर और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने के बाद अब सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म फाइटर से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की कैमिस्ट्री भी लाखों फैंस के दिल जीत रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म के गानों और ट्रेलर में दीपिका और ऋतिक की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है़। फाइटर ने बॉक्स ऑफिस पर भी ओपनिंग डे पर ठीक ठाक शुरुआत कर दी है। फिल्म की गणतंत्र दिवस के मौके पर लॉन्ग वीकेंड का फायदा भी मिलने वाला है।

फिल्म को रिलीज से पहले ही काफी सफलता मिलती नजर आ गई थी। मूवी के एडवांस बुकिंग आंकड़ें भी काफी अच्छी रहे थे। जिसके बाद पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाकेदार कमाई बटोरती नजर आ रही है। आइए इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Fighter Box Office: ओपनिंग डे पर हुई इतनी कमाई

Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फाइटर ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ की कमाई कर ली है। जिसके बाद अब वीकेंड पर फिल्म को जबरदस्त कलेक्शन मिलने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म लॉन्ग वीकेंड की वजह से फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी छूने वाली है। सिद्धार्थ आनंद की एक और हिट फाइटर बनने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article