बॉक्स ऑफिस

Fighter Box Office Collection Day 3: ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' ने भरी उड़ान, जल्द पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 28, 2024, 09:05 AM IST

Fighter Box Office Collection Day 3: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Fighter Box Office Collection (credit pic: instagram)

Fighter Box Office Collection Day 3: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। ये पहली भारतीय एरियल एक्शन फिल्म है। फिल्म में ऋतिक और दीपिका के साथ अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय और करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इस सार 25 जनवरी को रिलीज हुई। फिल्म के लिए रिपलिब्क डे वाला वीकेंड बहुत जरूरी है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22. 50 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला। दूसरे दिन भी फिल्म ने 40. 11 करोड़ की कमाई की थी। आइए जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 28 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने 90 करोड़ का बिजनेस कर लिया। फिल्म जल्द 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लेगी।

पहले वीकेंड पर पार कर लेगी 100 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म के मॉर्निंग शो की ऑक्यूपेंसी रेट 17.06 प्रतिशत रहता है। वहीं, शाम के समय में फिल्म की ऑक्यूपेंसी रेट 33.52 प्रतिशत रहता है। मेकर्स को उम्मीद है कि दर्शकों से मिले रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स का फायदा मिलेगा। संडे को फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी। पहली बार फिल्म में दीपिका और ऋतिक साथ में काम कर रहे हैं। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है। ये एक्शन ड्रामा फिल्म 2 घंटे 46 मिनट की है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article