Emergency Movie box office collection day 4: कंगना रनौत की फिल्म का खत्म हुआ खेल, कमाई देख मेकर्स की बढ़ी चिंता

Emergency Movie box office collection day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी यह लोगों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही है। रविवार के दिन आंकड़ों में उछाल देखने के बाद 'इमरजेंसी' मंडे टेस्ट को पास नहीं कर पाई। 4 दिनों में इस मूवी की कमाई निराशाजनक रही है।

Emergency Movie box office collection day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) को लंबे समय से चल विवादों के बाद 17 जनवरी के दिन सिनेमाघरों के पेश किया गया। 'इमरजेंसी' के रिलीज होते ही जिन-जिन लोगों ने यह फिल्म देखी, उन सभी ने कंगना रनौत स्टारर को शानदार बताया। हैरानी की बात यह है कि अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी कंगना रनौत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम का डंका बजाने में असफल रही है। सोमवार के दिन फिल्म के कलेक्शन में उम्मीद से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। यह मूवी चौथे 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।

Emergency Movie

मंडे टेस्ट पास नहीं कर पाई कंगना की 'इमरजेंसी'

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर अनुमानित आंकड़े सामने आए हैं उनके मुताबिक इसने रिलीज के चौथे दिन 0.93 करोड़ रुपये की कमाई की है। ओपनिंग से लेकर अब तक का यह सबसे खराब कलेक्शन रहा है। चार दिनों में यह फिल्म केवल 11.28 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। इस मूवी ने शुक्रवार के दिन 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद शनिवार को 3.6 करोड़ और रविवार के दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। सोमवार के दिन 'इमरजेंसी' ने सिनेमाघरों में 6.50 प्रतिशत की हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। यह फिल्म मंडे टेस्ट को पास नहीं कर पाई है।

End of Feed