बॉक्स ऑफिस

Game Changer Box Office Collection Day 10: 200 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है राम चरण की फिल्म, इतना हुआ कलेक्शन

Game Changer box office collection day 10: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की फिल्म 'गेम चेंजर' (Game Changer) बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कमाई कर रही है। अब इस फिल्म का टारगेट घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होना है। आइए देखें फिल्म 10वें दिन कमाई कितनी रही है।

Image

Game Changer

Game Changer Box Office Collection Day 10: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता राम चरण (Ram Charan) की फिल्म 'गेम चेंजर' (Game Changer) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 10 दिन हो गए हैं। मेकर्स ने फिल्म 'गेम चेंजर' को 10 जनवरी के दिन ही ऑडियंस के बीच पेश किया था। ओपनिंग डे पर जबरदस्त शुरुआत करने के बाद से ही राम चरण स्टारर के कलेक्शन में गिरावट ही देखने को मिली है। अब यह मूवी बॉक्स ऑफिस स्ट्रगल कर रही है। आइए देखें रविवार के दिन राम चरण की 'गेम चेंजर' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

लाखों में रह गई 'गेम चेंजर' की कमाई

एस शंकर के निर्देशन में बनी राम चरण की 'गेम चेंजर' ने शनिवार के दिन 2.58 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि रविवार को फिल्म के आंखों में भारी गिरावट देखने को मिली। 10वें दिन यह कलेक्शन केवल 19 लाख ही रह गया। 'गेम चेंजर' की निराशाजनक कमाई ने निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी है। अब यह फिल्म धीरे-धीरे 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। 'गेम चेंजर' का टोटल कलेक्शन 117.65 हो गया है।

राम चरण ने इस मूवी में एक आईएएस की भूमिका निभाई है। 'गेम चेंजर' में मेकर्स ने राम चरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को कास्ट किया। फिल्म में एसजे सूर्या, श्रीकांत, अंजलि, समुथिरकानी, जयराम और सुनील महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'गेम चेंजर' हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article