बॉक्स ऑफिस

Emergency Movie box office collection day 5: कंगना रनौत स्टारर की कमाई में दिखी भारी बढ़ोतरी, कलेक्शन पहुंचा इतने करोड़ पार

Emergency Movie box office collection day 5: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी के दिन दुनिया भर में रिलीज हुई थी। फिल्म के 5वें दिन के कलेक्शन में बड़ी बढ़ोतरी देखी है। यह फिल्म 5 दिनों में 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही है।

Image

Emergency Movie box office

Emergency Movie box office collection day 5: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करने में लगी हुई है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। 'इमरजेंसी' का निर्देशन भी कंगना रनौत ने ही किया है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिले शानदार रिव्यू के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर निर्माताओं को इम्प्रेस करने में नाकाम रही है। दिलचस्प बात यह है कि मंगलवार के कलेक्शन में 'इमरजेंसी' ने अच्छी ग्रोथ रजिस्टर कराई है।

5वें दिन 'इमरजेंसी' के कलेक्शन में हुई बढ़ोतरी

Sacnilk ने कंगना रनौत स्टारर 'इमरजेंसी' के 5वें दिन के आंकड़े शेयर कर दिए हैं। पोर्टल के अनुसार यह फिल्म मंगलवार के दिन 1.07 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। फिल्म ने सोमवार के दिन 1.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 6 दिनों के बाद इस मूवी का बॉक्स ऑफिस बिजनेस 12.47 करोड़ रुपये रहा है। इस मूवी की कमाई में और भी इजाफा हो सकता था, अगर इसे पंजाब राज्य में बैन ना किया होता।

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी के दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'आजाद' से टकराई थी। 'आजाद' के मुकाबले लोगों ने पॉलिटिकल ड्रामा 'इमरजेंसी' को पसंद किया है। 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बार में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के जरिए भी दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article