Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office: थामा के आगे घुटने नहीं टेकेगी 'एक दीवाने की दीवानियत', पहले दिन कर सकती है इतना कलेक्शन!

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' आज रिलीज हो चुकी है। तो चलिए आज आपको बताते हैं इस रिपोर्ट में की फिल्म आज पहले ही दिन कितना कलेक्शन कर पाएगी बॉक्स ऑफिस पर और वो भी थामा के खिलाफ।

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office: बॉलीवुड फिल्म लवर्स के लिए आज का दिन काफी खास होने वाला है। जी हाँ, दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस को रोशन करने वाली एक साथ दो बड़ी फिल्में रिलीज हो गई है। 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' दोनों बड़ी फिल्मों के बीच आज बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुआ। थामा के मुताबिक फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ज्यादा प्रोमोशन नहीं कर पाई लेकिन लोगों के बीच बज पूरा है। रोमांस से लबालब भरी फिल्म 'एक दीवाने की दिवनीयत' के बॉक्स पर कितना कमाएगी इसके आँकड़े लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' पहले ही दिन कितनी कमाई करेगी और क्या ये 'थामा' को टक्कर दे पाएगी या नहीं?

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office

Image Source: Instagram

मिलाप जावेरी द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office) को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि पहल ही दिन ये फिल्म 9 से 10 करोड़ के बीच ओपनिंग कर सकती है। एडवांस बुकिंग में फिल्म की कम कमाई हुई लेकिन ये पूरा खेल अब फर्स्ट शो के बाद बदल सकता है। अगर कहानी अच्छी रही तो ये फिल्म 'थामा' (Thama) को टक्कर दे सकती है। आंकड़ों से साफ हो गया है कि 'एक दीवाने की दीवानियत' फिल्म 'थामा' के आगे तो घुटने टेकने वाली बिल्कुल भी नहीं। सोशल मीडिया पर जनता भी पोल शुरू कर जानना चाह रही है कि लोग 'एक दीवाने की दीवानियत' और 'थामा' में से कौन सी फिल्म देखना पसंद करेगी। बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों का क्लैश हमेशा देखने लायक होता है। सैकनिल्क के मुताबिक, हर्षवर्धन राणे स्टारर मूवी को 3619 शोज मिले हैं और अभी तक इसके 23366 शोज बिक चुके हैं।

End of Feed