Dunki Box Office Collection Day 9: कछुए की चाल बनी शाहरुख खान की फिल्म, 9वें दिन झोली में आया इतना कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 9: राजकुमार हिरानी डायरेक्टेड फिल्म 'डंकी' के नौवों दिन के कलेक्शन सामने आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरा कलेक्शन।

Dunki Box Office Collection Day 9: शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म डंकी 21 दिसंबर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। ऐसे में फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को भी मिला, तभी रिलीज के वक्त रात से थिएटर के बाहर लम्बी लाइन लगी हुई थी। फिल्म को आज रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं, जिसके चलते आंकड़े में भी गिरावट देखने को मिल थी। अब नौवें दिन के कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं, इस टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरा कलेक्शन।

Dunki Box Office Collection Day 9

राजकुमार हिरानी द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'डंकी' (Dunki) रिलीज होते ही बड़े परदे पर छा गई है। इसी के साथ लोगों ने अपने रिएक्शन देते कहा की फिल्म बहुत अच्छी है। वहीं किसी ने फिल्म को बेहत बेकार बताया। इसी के साथ फिल्म के नौवें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो काफी निराशाजनक है। धीमी रफ़्तार से कमाई करते हुए फिल्म ने अपनी झोली में महज 7.25 करोड़ आएं हैं।

End of Feed