बॉक्स ऑफिस

Dunki Box Office Collection Day 8: सालार से आगे निकली डंकी, आंठवे दिन किया जबरदस्त कलेक्शन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 29, 2023, 10:48 AM IST

डंकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 (Dunki Box Office Collection Day 8) : शाहरुख खान की फिल्म डंकी को रिलीज हुई अब 8 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब भी ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है। अब फिल्म की कमाई डबल डिजिट में नहीं हो रही, हालांकि फिल्म प्रभास की सालार से भी आगे चल रही है।

Image

Dunki Box Office Collection Day 8

डंकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 (Dunki Box Office Collection Day 8) : शाहरुख खान की फिल्म डंकी को रिलीज के बाद से ही काफी मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब भी ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है। शाहरुख खान की पिछली दो फिल्मों जवान और पठान की तरह डंकी को कामयाबी नहीं मिली है, हालांकि फिर भी फिल्म में औसत कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म की कमाई डबल डिजिट में नहीं हो रही, हालांकि फिल्म प्रभास की सालार से भी आगे चल रही है। राजकुमार हिरानी की फिल्मों का हर बार क्रेज होता है। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई लोगों का मानना है कि डंकी एक राजकुमार हिरानी के लेवल की फिल्म नहीं है। मूवी में कई जगह शाहरुख खान की एक्टिंग भी काफी औसत रही है। हालांकि कई लोगों का यह भी मानना है कि फिल्म इतनी भी बुरी नहीं है।

फिल्म की कमाई अब डबल डिजिट में भी कलेक्शन नहीं कर सकी है। आइए अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

डंकी ने 8वें दिन की इतनी कमाई

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी ने 8वें दिन सालार की 7वें दिन की कमाई से ज्यादा कमाई कर ली है। Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार 8वें दिन डंकी ने 9 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 161 करोड़ के पार चली गई है। वहीं सालार ने 7वें दिन इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 5.50 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article