बॉक्स ऑफिस

Dunki Box Office Collection Day 7: रिलीज के हफ्तेभर बाद 150 करोड़ बनी डंकी, खुशी से झूमे SRK फैंस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 28, 2023, 11:28 AM IST

Dunki Box Office Collection Day 7: शाहरुख खान की फिल्म डंकी को रिलीज हुए अब एक हफ्ता पूरा हो गया है, इस मौके पर अब शाहरुख खान स्टारर डंकी ने 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन पूरा कर लिया है। इस मौके पर अब SRK फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

Image

Dunki Box Office Collection Day 7

Dunki Box Office Collection Day 7: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunki) को रिलीज हुए अब एक हफ्ता पूरा हो गया है, इस मौके पर अब शाहरुख खान स्टारर डंकी ने 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन पूरा कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर डंकी को 30 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ दर्शकों को चौंका दिया था। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन जारी रखा है। डंकी के कलेक्शन से मेकर्स को शायद जितनी उम्मीद थी, फिल्म उसपर खरी नहीं उतरी है। इसकी एक वजह फिल्म के रिव्यू को भी बताया जा रहा है। कई लोगों को डंकी राजकुमार हिरानी के निर्देशन करियर की सबसे खराब फिल्म लग रही है।

लोगों का मानना है कि फिल्म की कहानी सिर के ऊपर से जा रही है और मेकर्स के ज्यादातर जोक्स भी लैंड नहीं हो पाए हैं। आइए फिल्म के सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Dunki Box Office: डंकी ने 7वें दिन की इतनी कमाई

Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार डंकी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब डबल डिजिट से भी नीचे गिर गया है। बुधवार को फिल्म ने 9.86 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन भी 151.01 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म को दूसरे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर उछाल देखने को मिल सकती है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article