Dunki Box Office Collection Day 2: सालार के आगे शाहरुख खान ने झुकाई गर्दन, कमाई में भी हुआ भारी नुक्सान

Dunki Box Office Collection Day 2: राजकुमार हिरानी डायरेक्टेड फिल्म 'डंकी' (Dunki) के दूसरे दिन के कलेक्शन सामने आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरा कलेक्शन।

Dunki Box Office Collection Day 2: शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म डंकी आज 21 दिसंबर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऐसे में फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है, तभी रात से थिएटर के बाहर लम्बी लाइन देखने को भी मिली थी। साथ ही कहानी के लिए डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की काफी तारीफें हो रही है। सभी कलाकारों की एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। ऐसे में अब फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Dunki Box Office Collection Day 2

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म डंकी (Dunki) ने पहले ही दिन धुआंधार ओपनिंग करते हुए 29.2 करोड़ कमाए थे। जो एक्टर की पिछली फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन से काफी कम है। ऐसे में अब फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म दूसरे दिन अपनी झोली में 20.50 करोड़ बटोरेगी। यानी अब फिल्म का पूरा कलेक्शन कुल 49.7 करोड़ हो गया है।

End of Feed