Dunki Box Office Collection Day 15: शाहरुख खान की फिल्म डंकी (Dunki) ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस (Dunki Box Office) पर अच्छी खासी कमाई करना शुरू कर दिया है, जो पठान और जवान के मुकाबले तो कम हैं, हालांकि फिर भी काफी अच्छी है। अब डंकी शाहरुख खान के करियर की चौथे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी ने दर्शकों को हंसाया भी है और रुलाया भी है। हालांकि फिल्म का काफी मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। कई लोग फिल्म देखने के बाद यह बोलते नजर आ रहे हैं कि यह राजुकमार हिरानी के लेवल वाली फिल्म बिल्कुल नहीं है।
Dunki Day 15 Box Office Collection
यह भी पढ़ें- Dunki Box Office Collection Day 14: 200 करोड़ के पार पहुंची Shah Rukh Khanकी फिल्म, कमाई में हुई हालत खराब
बावजूद इसके फिल्म में दमदार कमाई कर ली है और इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर फिल्म चौथी शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
दिलवाले को डंकी ने छोड़ा पीछे
डंकी की वर्ल्डवाइड कमाई भी काफी जबरदस्त रही है। फिल्म ने पहले ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि जवान (643 करोड़), पठान (543.09 करोड़), चेन्नई एक्सप्रेस (227,13 करोड़) के बाद अब डंकी (204.7 करोड़) तक पहुंच गई है। 15वें दिन फिल्म ने 2.72 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। दूसरे वीकेंड के बाद से ही फिल्म की कमाई में अब लगातार कमी देखने को मिल रही है।
